Social Icons

Press ESC to close

अलिफ़ लैला (Alif Laila) की कहानियां

8   Articles in this Category

अलिफ लैला (Alif Laila) क्या है? — हिंदी में समझाएं

अलिफ लैला एक प्राचीन और बहुत ही मशहूर कहानी संग्रह है, जिसे हिंदी में अक्सर “हजार और एक रात” या “एक हज़ार और एक रात की कहानियां” कहा जाता है। यह कहानियों का ऐसा खजाना है जो मध्य-पूर्व, भारत और अरब देशों में सदियों से सुना और पढ़ा जाता रहा है।

अलिफ लैला का इतिहास और महत्व

  • अलिफ लैला का असली नाम है “One Thousand and One Nights” या “सहस्र एक रातें”

  • यह कहानियाँ अरब, फारस (ईरान), भारत और मध्य एशिया के लोककथाओं का एक बड़ा संग्रह हैं।

  • ये कहानियाँ सदियों पहले लिखी गई थीं और समय-समय पर अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित होती रही हैं।

  • हिंदी, उर्दू और अन्य भाषाओं में भी ये कहानियाँ बहुत लोकप्रिय हैं।

कहानी का मुख्य प्लॉट (कहानी की रूपरेखा)

लिफ लैला’ भारत में अपने अरबी नाम “अल्फ लैला” के प्रचलित बिगड़े हुए रूपके नाम से अधिक जाना जाता है। अरबी में अल्फ का अर्थ है एक हजार और लैला का अर्थ है रात।
यह हज़ार कहानियों का एक खूबसूरत गुलदस्ता है, जिसमें प्रत्येक कहानियां एक फूल की तरह है। इन कहानियों में प्यार, सुख, दुःख, दर्द, धेखा, बेवपफाई, ईमानदारी, कर्तव्य, भावनाएं जैसे भावों का अद्भुत संतुलन है, जिसको पाठकों और श्रोताओं को हमेशा लुभाया है।
दसवीं शताब्दी ईस्वी के अरब लेखक और इतिहासकार मसऊदी के अनुसार अल्फ लैला की कथामाला का आधार फारसी की प्राचीन कथामाला ‘हजार अफसाना’ है। अल्फ लैला की कई कहानियाँ जैसे ‘मछुवारा और जिन्न’ ‘कमरुज्जमा और बदौरा’ आदि कहानियाँ सीधे ‘हजार अफसाना’ से जैसी की तैसी ली गई हैं।
अलिफ लैला एक ऐसी नवयुवती की कहानी है, जिसने एक ज़ालिम बादशाह से विवाह करने के बाद न केवल उसका हृदय परिवर्तित कर दिया, अपितु अनेक नवयुवतियों का जीवन भी बचा लिया।
इस कथा के अनुसार, बादशाह शहरयार अपनी मलिका की बेवपफाई से दुःखी होकर उसका और उसकी सभी दासियों का कत्ल कर देता है और प्रतिज्ञा करता है कि रोजाना एक स्त्री के साथ विवाह करूंगा और अगली सुबह उसे कत्ल कर दूंगा।

बादशाह के नफऱत से उत्पन्न नारी जाति के प्रति इस अत्याचार को रोकने के लिए बादशाह के वजीर की पुत्री शहरजाद उससे शादी कर लेती है। वह किस्से-कहानी सुनने के शौकीन बादशाह को विविध् प्रकार की कहानियां सुनाती है, जो हज़ार रातों में पूरी होती है। कहानी पूरी सुनने की लालसा में बादशाह अपनी दुल्हन का कत्ल नहीं कर पाता और उसे अपनी बेगम से प्यार हो जाता है। अपनी बेगम की बुद्धिमिता से प्रभावित बादशाह औरतों के प्रति अपने मन में उत्पन्न नफऱत को खत्म करने के अलावा अपनी प्रतिज्ञा भी तोड़ देता है और अंत में अपनी बेगम के साथ हंसी-खुशी रहने लगता है।
शहरजाद ने बादशाह शहरयार को जो कहानियाँ सुनाई थीं उन्ही में से सबसे प्रसिद्ध और प्रचलित कहानियों को हम प्रकाशित करेंगे ताकि सभी कहानियों को आप एक ही जगह पर पढ़ सकें:
Explore
अलिफ़ लैला (Alif Laila) की कहानियां

गरीक बादशाह और हकीम दूबाँ की कहानी ~ अलिफ लैला,किस्सा गरीक बादशाह और हकीम दूबाँ का, Gareek…

तीसरे बूढ़े और उसके खच्चर की कहानी ~ अलिफ लैला,किस्सा तीसरे बूढ़े का जिसके साथ एक खच्चर…

किस्सा दूसरे बूढ़े का जिसके पास दो काले कुत्ते थे ~ अलिफ लैला,दूसरे बूढ़े और उसके दो…

बूढ़े और उसकी हिरनी की कहानी ~ अलिफ लैला, किस्सा बूढ़े और उसकी हिरनी का, Kissa Boodhe…

You cannot copy content of this website